{"_id":"60942ce18ebc3ebd082c3d1b","slug":"children-will-get-mid-day-meal-ration-from-january-to-march-gurgaon-news-noi5806176198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को जनवरी से मार्च तक का मिड-डे-मील का मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को जनवरी से मार्च तक का मिड-डे-मील का मिलेगा राशन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा मिड-डे-मील योजना के तहत दोपहर का भोजन स्कूलों में ही करवाया जाता है लेकिन बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद होने से बच्चों के घरों पर मिड-डे-मील योजना के तहत सूखा राशन गेहूं व चावल वितरित कराए जा रहे हैं और कुकिंग कोस्ट (बनाने की लागत) को बच्चों के बैंक खातों में डाला जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्कूल नहीं लग सके थे। बीते जनवरी व फरवरी माह में बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के लिए बुलाया गया था लेकिन सभी बच्चे स्कूलों में नहीं गए थे। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा दिसंबर माह तक का राशन बच्चों को वितरित करवा दिया गया था।
शिक्षा विभाग की ओर से जनवरी, फरवरी व मार्च माह का सूखा राशन हरियाणा के सभी जिलों में भेजा जा रहा है ताकि शिक्षकों द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं के बच्चों के घरों पर जाकर राशन वितरित किया जा सके। यह राशन शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान पहली सेे आठवीं कक्षा तक में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। हालांकि गुरुग्राम में फैले कोरोना संक्रमण के कारण जिलेभर में बच्चों के घरों में जाकर राशन वितरित करना चुनौती भरा होगा लेकिन विभाग के आदेशानुसार शिक्षकों को मिड डे मील का राशन बीते वर्ष की तरह ही बच्चों के घरों पर वितरित करना पड़ेगा। बीते वर्ष भी लॉकडाउन लगने के बाद शिक्षकों ने बच्चों के घरों तक मिड-डे-मील का राशन पहुंचाया था। इस दौरान शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था।
बीते शैक्षणिक सत्र में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मिड-डे-मील का राशन दिया जाएगा। विभाग की ओर से राशन भेजा जा रहा है। जैसे ही राशन गुरुग्राम पहुंचता है तो जिले के स्कूलों में शिक्षकों द्वारा राशन वितरित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रेमलता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम