{"_id":"68ad92bb792f4d2dbe0bd448","slug":"children-who-do-not-go-to-school-will-also-be-given-medicine-to-kill-stomach-worms-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65599-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन
साल में खिलाई जाती है दो बार, अब दो सितंबर को खिलाई जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट व गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बादशाहपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ और सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने की।
कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष के बच्चों और 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में बच्चों का लक्ष्य 6,38,547 और महिलाओं का 99,184 है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हर लाभार्थी तक दवा पहुंचाने के लिए आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, सिविल सर्जन ने कहा कि स्कूल न जाने वाले बच्चों, ईंट-भट्टों और ढाबों पर कार्यरत बच्चों तक भी दवा पहुंचाई जाएगी।
डॉ. रश्मि बत्रा ने कहा कि एल्बेंडाजोल टैबलेट पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. रश्मि बत्रा, पार्षद ज्योति, डॉ. श्वेता, डॉ. दीप्ति, सोनिया डीआईसी मैनेजर, संदीप किशोर स्वास्थ्य सलाहकार सहित दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य और स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्टरपुरी के स्कूल में बच्चों को खिलाई गई दवा
गुरुग्राम। कार्टरपुरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सुमनलता ने छात्रों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि यह दवा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। स्वच्छता के अभाव और असुरक्षित खान-पान के कारण बच्चों के पेट में कृमि (कीड़े) पनप जाते हैं, जिससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों प्रभावित होती है। ऐसे में कृमि नाशक दवा का सेवन बेहद जरूरी है। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए अपील की है कि सभी छात्र-छात्राएं यह दवा अवश्य लें ताकि वे स्वस्थ रहकर पढ़ाई में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में सभी अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और कृमि निवारण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। संवाद