{"_id":"68c820eba3d628cb390c5078","slug":"children-warned-not-to-throw-stones-at-trains-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67366-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी न करें, बच्चों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी न करें, बच्चों को किया जागरूक
Mon, 15 Sep 2025 07:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ खेड़ी में रेलगाड़ियों पर पत्थरबाजी से रोकने के लिए बच्चों का जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के तहत चलती रेलगाड़ियों में पत्थरबाजी और रेलवे लाइन पार करने के खतरों से बचाव के बारे में बताया गया। इसमें मुख्य अतिथि ईपीएफ नवल किशोर हमराह, एएसआई प्रताप सिंह एवं एएसआई दरियाव सिंह आरपीएफ रहे।
जागरूकता अभियान में बच्चों को बताया कि चलती रेलगाड़ियाें पर पत्थरबाजी से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इससे रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है। स्कूली बच्चों को रेलवे लाइन पार करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है और इसके लिए निर्धारित क्रॉसिंग एवं फुट ओवरब्रिज का उपयोग करना चाहिए। इस अभियान से बच्चों की सुरक्षा में सुधार होगा और हादसों की संख्या में कमी आए्गी और रेलवे संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सकेगा।