फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children learned greetings and communication skills in Indian language summer camp.

Gurugram News: भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने सीखा अभिवादन और संवाद कौशल

Mon, 01 Jun 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Children learned greetings and communication skills in Indian language summer camp.
नमस्ते धन्यवाद और संवाद के जरिये भारतीय भाषाओं से जुड़े विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के राजकीय माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य बच्चों को भाषा, संस्कृति और भारतीय भाषाओं के महत्व से परिचित कराना है। कैंप के पहले विद्यार्थियों को अपना परिचय देना, अभिवादन करना और दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले शब्दों और वाक्यों का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने नमस्ते धन्यवाद जैसे शब्दों का प्रयोग करना सीखा। इसके साथ ही छोटे छोटे संवाद बोलने और अपनी बात रखने का अभ्यास भी किया।


विद्यार्थियों की रुचि बढाने के लिए भाषा आधारित, खेल, समूह गतिविधियां और संवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई नई भाषा अभिव्यक्तियां सीखी। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास को बढाने के साथ साथ उनकी भाषा दक्षता भी सुधार लाती है। यह गतिविधियां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपूरा, सेक्टर 4/7 स्थित पीएम श्री गर्वमेन्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर, सिविल लाइन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और अन्य वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में आयोजित किया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर भारतीय भाषाओं के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की।समर कैंप के आगामी दिनों में भी कहानी लेखन, कविता पाठ, भाषण, समूह चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed