फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children from Police Lines, Manesar Win 10 Medals in Boxing

Gurugram News: पुलिस लाइन मानेसर के बच्चों ने बॉक्सिंग में जीते 10 पदक

Sat, 04 Apr 2026 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Children from Police Lines, Manesar Win 10 Medals in Boxing
गुरुग्राम स्थित आईबीएसए अकादमी में 28 से 29 मार्च को आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम स्थित आईबीएसए अकादमी में 28 से 29 मार्च को आयोजित सब-जूनियर, जूनियर और यूथ जिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पुलिस लाइन मानेसर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। होंडा सामाजिक विकास केंद्र क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक जीतकर क्लब और पुलिस लाइन मानेसर का नाम रोशन किया।


इन खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेताओं में माही (47 किग्रा), अवनी (43 किग्रा), आर्यन (31 किग्रा) और गुरमीत (55 किग्रा) शामिल रहे। रजत पदक विजेताओं में समर (25 किग्रा), पियूष (29 किग्रा), निहारिका (41 किग्रा), द्रोण (33 किग्रा), पुलकित राव (50+ किग्रा) और आदित्य (66 किग्रा) शामिल रहे।
विज्ञापन




कोच कपिल और स्टाफ ने इस सफलता को बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने टीम स्पिरिट और लगन दिखाते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन मानेसर आरडब्ल्यूए के प्रधान और पुलिस लाइन मानेसर के प्रबंधक सहायक उप निरीक्षक संदीप यादव ने कोच और खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। सभी उपस्थित लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed