{"_id":"648879a342cecfd3650e28d9","slug":"children-are-getting-sick-due-to-change-in-weather-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7416-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मौसम में बदलाव के कारण बच्चे हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मौसम में बदलाव के कारण बच्चे हो रहे बीमार
Tue, 13 Jun 2023 07:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण बच्चे हो रहे बीमार अभिभावकों को दी जा रही ध्यान रखने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इन दिनों बदलते मौसम के कारण बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे अपने परिजन के साथ परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन बच्चों को उपचार के साथ उनके परिजनों को बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को भी बुखार के 50 से ज्यादा बच्चे अस्पताल पहुंचे।
निजी अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए बदलते मौसम में बच्चे बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे रखें बच्चों का विशेष ध्यान
बच्चों को पूरे आस्तीन के कपड़े पहना कर रखें और उन्हें मच्छरों से बचाएं। ठंडी चीजों का सेवन न करने दें। साथ ही आइसक्रीम और शीतल पेय पदार्थों का सेवन न करने दें। बाहर का खाने से बच्चों को दूर रखें। साफ- सफाई का विशेष ध्यान दें।