फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Child dies after being crushed by a pitch roller at a cricket training academy

पिच रोलर से कुचलने से मौत: क्रिकेट अकादमी में हादसा, रोलर पीछे करते समय मासूम दबा, बच्चों ने किया था स्टार्ट

Sat, 29 Aug 2026 06:10 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Sat, 29 Aug 2026 06:10 PM IST
सार

 27 अगस्त को श्रीश्याम क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी में आठ वर्षीय आकाश कुमार की पिच रोलर के नीचे दबकर मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई व दोस्तों के साथ अकादमी में घुसकर रोलर चला रहा था। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Child dies after being crushed by a pitch roller at a cricket training academy
रोलर से कुचलने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत सेक्टर-87 स्थित श्रीश्याम क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी में 27 अगस्त को आठ वर्षीय बच्चे की पिच रोलर के नीचे आने से मौत हो गई। यह बच्चा अपने बड़े भाई व दो दोस्तों के साथ क्रिकेट अकादमी के मैदान में घुस गया था। बच्चों ने वहां खड़े पिच रोलर को स्टार्ट करके चलाया, तो पीछे करते समय बच्चा पिछले ड्रम के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार वाले उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान बिहार के नालंदा निवासी आकाश कुमार (8) के रूप में हुई है। बच्चे का परिवार काकरोला गांव में किराये पर रहता है और पिता दिहाड़ी-मजदूरी करता है। परिवार में सात बच्चे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश कुमार 27 अगस्त को अपने बड़े भाई नील व अन्य दो बच्चों के साथ श्रीश्याम क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी के आसपास खेल रहा था। दोपहर को अकादमी का केयरटेकर अपने कमरे में जाकर सो गया था और मैदान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में चारों बच्चे दोपहर करीब 2 बजे क्रिकेट अकादमी के अंदर घुस आए और वहां मैदान में खड़े पिच रोलर के पास खेलने लगे। इसी दौरान बच्चों ने पिच रोलर को स्टार्ट कर लिया। पीछे हटाने के दौरान आकाश रोलर के पिछले गिरकर ड्रम के नीचे दब गया। बच्चों को रोलर रोकना नहीं आया और आकाश के पैर के ऊपर चढ़ते हुए कमर तक दबता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

आकाश कुमार के रोलर नीचे दबने के बाद उसके बड़े भाई नील व अन्य बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग क्रिकेट अकादमी के मैदान में पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों को रोलर के नीचे से निकालकर पास निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, परिवार वालों को भी घटना के बारे में जानकारी दी। बच्चे की शाम करीब पौने चार बजे निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, पुलिस ने घटना के बारे में मृत बच्चे के बड़े भाई नील व अन्य बच्चों के बयान दर्ज किए।

एमसी उठाकर चलाया रोलर
पुलिस ने मृत बच्चे के बड़े भाई नील से घटना के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वे चारो बच्चे क्रिकेट अकादमी के मैदान में घुस गए थे। उस समय मैदान में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में उन्होंने वहां खड़े पिच रोलर की एमसी उठाया तो रोलर चलने लगा। इसके बाद बच्चे रोलर को आगे-पीछे करने लगे। रोलर के पीछे आकाश खड़ा था तो वह रोलर के पिछले ड्रम के नीचे दब गया।

शुक्रवार को मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में परिवार वालों ने किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। - रणजीत सिंह, जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed