फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister's call to the youth: Become job creators, not job seekers.

Gurugram News: मुख्यमंत्री का युवाओं से आह्वान, नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें

Sat, 22 Aug 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's call to the youth: Become job creators, not job seekers.
जेन-एच स्टार्टअप समिट में सीएम ने कहा, प्रदेश में 12500 स्टार्टअप, 25 हजार तक पहुंचाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय में जेन-एच स्टार्टअप समिट युवा उद्यमी चौपाल में जेन-जी युवाओं और युवा उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के नए विचारों को उद्यम में बदलने के लिए हरसंभव सहायता देगी। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि आने वाला समय नई तकनीक, नवाचार और नई सोच का है। उन्होंने युवाओं से बदलते समय के साथ खुद को अपडेट रखने और अपने विचारों को सफल उद्यमों में बदलने का प्रयास करने को कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार एक मजबूत उद्यमिता ईको सिस्टम तैयार कर रही है। इसका स्पष्ट विजन आइडिया से इंटरप्राइज और इंटरप्राइज से एम्प्लॉयमेंट है। उन्होंने कहा कि सरकार, शिक्षण संस्थान, उद्योग जगत और स्टार्टअप्स मिलकर युवाओं को अवसर दे रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में 12500 स्टार्टअप हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टार्टअप से एक और नया स्टार्टअप खड़ा करने का आह्वान किया, जिससे यह संख्या 25000 से अधिक हो सके। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कौशिक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


छह मास्टर क्लासरूम स्थापित
युवा उद्यमी चौपाल में छह मास्टर क्लासरूम स्थापित किए गए। इनमें सफल उद्यमियों ने लगभग 50 युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को एमएसएमई से जोड़ा जाएगा। इससे उन्हें वास्तविक कारोबारी वातावरण समझने में मदद मिलेगी। स्टार्टअप रूम में सफल उद्यमियों, बैंकों और स्किल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने सीधा मार्गदर्शन दिया। सरकार एक ऐसा तंत्र विकसित कर रही है, जिससे युवाओं को हर स्तर पर सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का भी शुभारंभ किया। उन्होंने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों बसें दिसंबर 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। यात्रा का उद्देश्य केवल गुरुग्राम तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देना है। यह यात्रा सभी जिलों के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के रूट पहले से तय किए जाएं। यात्रा के दौरान प्रदर्शनियां और बैंकों के स्टॉल लगाकर वित्तीय सहायता की जानकारी दी जाएगी। युवाओं को अपने स्टार्टअप आइडिया को वास्तविकता में बदलने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।


45 हजार से अधिक आइडिया और आधुनिक तकनीक पर जोर
जेन-एच स्टार्टअप समिट में प्रदेश की उद्यमशील क्षमता का व्यापक प्रदर्शन किया गया। राज्य के आइडियाथॉन में अब तक 45 हजार से अधिक विचार सामने आए हैं। लगभग 400 युवा उद्यमियों ने इस समिट में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा वैश्विक बाजार तक पहुंचने की सोच के साथ आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों के सीधे जवाब दिए और उन्हें चुनौतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed