फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister will participate in five important programs today

Gurugram News: मुख्यमंत्री आज पांच महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Sun, 31 May 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will participate in five important programs today
योग प्रोटोकॉल अभ्यास, 310 ईआरवी वाहनों को हरी झंडी व जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लेंगे भाग
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यानी 1 जून को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे जिले में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित पांच महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से योग, जनसुनवाई, औद्योगिक विकास व एआई आधारित नवाचार को बढ़ावा देने से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल आगे बढ़ाई जाएंगी। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 6 बजे सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में आयोजित योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत वे इसी स्थल पर होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा हरियाणा पुलिस को भेंट की जा रही 310 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन आधुनिक वाहनों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed