फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister will inaugurate and lay the foundation stone of 31 projects worth Rs 131 crore

Gurugram News: मुख्यमंत्री 131 करोड़ की 31 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

Sat, 10 Aug 2024 06:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate and lay the foundation stone of 31 projects worth Rs 131 crore
पटौदी में रैली आज, उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 अगस्त को जिले के पटौदी विधानसभा में क्षेत्र के विकास से संबंधित 31 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पटौदी क्षेत्र की 65.26 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ साथ विकसित पटौदी की दिशा में पूर्ण हो चुकी 66.25 करोड़ की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आयोजन स्थल पटौदी स्थित नई अनाज मंडी का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा रैली में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आ रहे मुख्यमंत्री पटौदी क्षेत्र की 65 करोड़ 26 लाख की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ साथ विकसित पटौदी की दिशा में पूर्ण हो चुकी 66 करोड़ 25 लाख की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसमें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के तहत जनोला से घोसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास व लोहारी से कारोला सड़क मार्ग का उद्घाटन शामिल है।
विज्ञापन

नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी में 3 करोड़ 56 लाख से निर्मित बाल भवन का निर्माण, 6.21 करोड़ की लागत से बनाया गया सेक्टर एक में फायर स्टेशन का उद्घाटन व 2.49 करोड़ की लागत से गांव हेड़ाहेड़ी में सर छोटूराम ऑडिटोरियम के निर्माण का शिलान्यास शामिल है। इसी प्रकार 26 करोड़ की लागत से निर्मित नगर निगम मानेसर में गांव सिकंदरपुर, बढ़ा, नवादा फतेहपुर, नखडोला, नैनवाल, कासन, में विभिन्न गालियों, मेन रोड, सामुदायिक भवन आदि विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। वहीं 42 करोड़ 30 लाख की लागत से गांव मानेसर में गोशाला का शेड, नैनवाल में वृद्धाश्रम, कासन में स्टेडियम व सामुदायिक भवन, जोन 2, 6 व 7 के सभी गांवों में श्मशान घाटों का जीर्णोद्धार सहित निगम क्षेत्र में सभी गांवों में एलईडी लाइट लगाने की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 4 करोड़ 11 लाख की लागत से शेरपुर माइनर का हेड से टेल तक पुनर्वास (किमी 8.576) जिसमें 4 पुलों की मरम्मत का शिलान्यास व 22 करोड़ 80 लाख की लागत से बास पदमका गांव से सिवाड़ी तक इंदौरी नदी के पुनरुद्धार के लिए पुनर्भरण आदि प्रमुख परियोजना का उद्घाटन शामिल है। इस दौरान पटौदी के एसडीएम होशियार सिंह प मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed