{"_id":"6534002cb9e1b8c1b90c0606","slug":"chief-minister-offered-prayers-at-nalheshwar-mahadev-temple-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-1039193-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री ने नल्हेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री ने नल्हेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
भगवान शिव की आराधना कर सभी के जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जिला में अपने दौरे के दौरान शनिवार को नूंह के गांव नल्हड़ में स्थित नल्हेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री जब मंदिर में पहुंचे तो सरदार गुरमुख सिंह स्कूल की छात्राओं ने तिलक लगाकर व मंत्रोच्चारण से उनका स्वागत किया। मंदिर में प्रवेश करने पर पुजारी पंकज मिश्रा ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करवाई तथा मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की आराधना कर सभी के जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की।
सीएम ने इस अवसर पर कहा कि नल्हेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है और यह बहुत ही पावन स्थान है। ऐसी मान्यता है कि अज्ञातवाश के दौरान पांडु के पांचों पुत्र यहां आकर रुके थे। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके साथ सोहना से विधायक कंवर संजय सिंह, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया व अन्य लोग मौजूद थे।
नल्हेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री।