फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister Naib Saini gave the message of increasing greenery by planting a sapling

Gurugram News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पौधा लगाकर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

Thu, 14 Aug 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini gave the message of increasing greenery by planting a sapling
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित जिमखाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिमखाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए, जिनमें नीम, पीपल, अमलतास, अशोक और कचनार जैसे छायादार और औषधीय वृक्ष शामिल थे। मुख्यमंत्री ने खुद पौधों को खाद-पानी देकर रोपण किया और सभी से अपील की है कि पौधों की नियमित सिंचाई व देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करें। इस अवसर पर उपस्थित रहे सभी गणमान्य लोगों ने मिलकर अभियान के समर्थन में शपथ ली कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वे पौधरोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed