{"_id":"5fcfc7138ebc3ee634770065","slug":"chief-minister-gave-approval-for-the-stalled-development-works-gurgaon-news-noi552870240","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुके विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुके विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के रुके हुए विकास कार्यों को मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने शीतला माता मेडिकल कॉलेज की बढ़ी हुई डीपीआर को मंजूरी दी। इसके साथ ही हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क चौड़ी करने को भी स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने जीएमडीए की पिछली बैठक में लिए गए फैसलों की भी समीक्षा की।
डीपीआर को 679.08 करोड़ से बढ़ा 981.19 करोड़ किया
गांव खेड़की माजरा में शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण की डीपीआर को 679.08 करोड़ से बढ़ाकर 981.19 करोड़ किया गया है। इसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृत कर दिया है। नए मेडिकल कॉलेज में 650 बेड के साथ ही 100 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी होगा। आधुनिक सुविधाओं वाले इस कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा की 250 सीटें होंगी। हॉस्टल के साथ चिकित्सकीय स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा होगी। यह ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटिड हेबिटेट एस्सेसमेंट (ग्रीहा-4) के मानकों के अनुरूप होगा। पहले यह ग्रीहा-3 के मानकों के अनुसार बनाया जा रहा था।
200 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क
हीरो होंडा से कैप्टन उमंग भारद्वाज चौक तक 2.4 किमी सड़क की चौड़ाई 30 से बढ़ाकर 60 मीटर की जाएगी। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये लागत आएगी। सड़क चौड़ीकरण के बीच आ रहे सेक्टर-10 बिजली उपकेंद्र के स्थान पर जीआईएस उप केंद्र बनाया जाएगा। उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक सड़क चौड़ा करने का कार्य पहले ही जीएमडीए करा रहा है। यह कार्य जून 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा रामपुरा चौक से पटौदी रोड की मरम्मत करीब 63 करोड़ रुपये से की जाएगी। इस परियोजना में 3 बड़े व 6 छोटे चौराहों का भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
एसटीपी विस्तार की योजना पर मुहर
धनवापुर में 75 एमएलडी क्षमता तथा बहरामपुर में 90 एमएलडी क्षमता की 2 टर्शरी ट्रीटमेंट यूनिट का निर्माण करने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गई है। इन दोनों इकाइयों पर कुल 60.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण करने वाली कंपनी ही पांच साल तक संचालन करने के साथ ही देखरेख भी करेगी। शोधित पानी का उद्योगों व सिंचाई में उपयोग किया जाएगा।
सीपीआर के साथ बनेगा बरसाती नाला
सेंट्रल पेरिफेरल रोड (सीपीआर) के साथ ही जीएमडीए बरसाती नाले का निर्माण कराएगा। 135 करोड़ रुपये से बनने वाले नाले को नजफगढ़ नाले से जोड़ा जाएगा। इससे नरसिंहपुर, खांडसा समेत आसपास के क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही बादशाहपुर बरसाती नाले में पानी का दबाव कम हो जाएगा। नए बरसाती नाले को ऊपर से खुला रखने के साथ ही इसका तल भी कच्चा रखा जाएगा। इसके अलावा वाटिका चौक के पास 20 करोड़ रुपये से कलवर्ट बनाया जाएगा।
विस्तृत मोबिलिटी प्लॉन को मिली मंजूरी
वर्ष 2041 के मद्देनजर बनाए गए विस्तृत मोबिलिटी प्लान को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। इस प्लान में बस, मेट्रो, साइकिल ट्रैक तथा परिवहन के अन्य साधनों पर विचार किया गया। बैठक में 2025 तक शहर में शुरू होने वाले चार मेट्रो रूटों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा गुरुग्राम दिल्ली की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नेलसन मंडेला रोड को एमजी रोड से जोड़ने की योजना पर चर्चा की गई। यह रोड बायोडायवर्सिटी पार्क के बीच से आनी है जिसके कारण इसे रोका गया था। मुख्यमंत्री ने इस रोड को भूमिगत तरीके से बनाने की संभावनाओं को तलाशने की बात कही है ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुुंचे।