{"_id":"63db33590040bb39e64dfe18","slug":"chief-minister-flying-squad-took-action-on-illegal-path-lab-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-245795-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध पैथ लैब पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध पैथ लैब पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की कार्रवाई
विज्ञापन
सात रिपोर्ट व अन्य कागजात जब्त किए, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
गांव नाहरपुर प्रेम मार्केट में चल रही थी अवैध पैथ लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गांव नहारपुर मार्केट में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बुधवार को अचानक छापेमारी की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के साथ चिकित्सा विभाग व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम भी थी। इस टीम ने संयुक्त रूप से प्रेम मार्केट में अवैध रूप से चल रही पैथ लैब पर छापा मारा। वहां पर कागजात व सैंपल कब्जे में लिए।
पीएचसी कासन मेडिकल अफसर संदीप गुप्ता, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के मदन सिंह व ब्रह्मप्रकाश व मानेसर थाना पुलिस की संयुक्त टीम अमर पैथ लैब पर पहुंची। वहां पर मौजूद उत्तर प्रदेश जिला बलिया के गांव देवसपुर निवासी अमरजीत पुत्र सुभाषचंद्र से पूछताछ की। जोकि गांव नवादा में किराए के मकान में रहता है। उसके पास राजस्थान जयपुर नीमस यूनिवर्सिटी का डिप्लोमा मिला, लेकिन वह लैब रजिस्ट्रेशन व प्रैक्टिस प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाया। लैब में बायोमेडिकल वेस्ट एग्रीमेंट भी नहीं मिला।
टीम ने लैब से सात रिपोर्ट जब्त कीं। इनमें से पांच रिपोर्ट पर खुद अमरजीत के हस्ताक्षर मिले। इसके अलावा मॉडर्न डायग्नोस्टिक एवं रिसर्च सेंटर के पांच लेटर पेड रिपोर्ट, मार्वल पैथ लैब के पांच लेटर पैड मिले। खून टेस्ट करने के उपकरण, एक रजिस्टर, कोरोना रेपिड किट, साइफिलिस एबी रेपिड टेस्ट किट, हैपेटाइटिस सी वायरस, एंटी बॉडी टेस्ट किट, एडवांटेज मल कार्ड किट, एचआईवी टेस्ट किट भी मौके से मिली हैं। लैब संचालक के खिलाफ मेडिकल अफसर संदीप गुप्ता ने थाना मानेसर पुलिस में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।