{"_id":"65f6022a72e017e22f0a5a05","slug":"chief-minister-flying-squad-team-caught-black-marketing-of-lpg-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27388-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने रसोई गैस की कालाबाजारी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने रसोई गैस की कालाबाजारी पकड़ी
विज्ञापन
स्नेह विहार कालोनी में छापेमारी करके 24 सिलिंडर बरामद किए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव भोंडसी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापेमारी करके रसोई गैस के 24 सिलिंडर बरामद किए हैं। टीम ने सभी सिलिंडरों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सौंप दिया है।
शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने भोंडसी की स्नेह विहार कालोनी में छापेमारी की।टीम को उक्त कालोनी में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। टीम को कालोनी में रहने वाले संतोष शुक्ला के घर के बाहर रसोई गैस के सिलिंडर रखे मिले। टीम ने मकान मालिक संतोष शुक्ला को कई बार फोन करके मौके पर बुलाया किंतु उसने फोन नहीं उठाया। टीम ने मकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।