फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister angry over breaking seal and setting up hot mix plant again

ील तोड़कर दोबारा हॉट मिक्स प्लांट लगाने पर मुख्यमंत्री के निर्देश मुकदमा दर्ज हुआ

Fri, 08 Jan 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister angry over breaking seal and setting up hot mix plant again
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। कष्ट निवारण समिति की बैठक में उन्होंने ऐसी ही एक शिकायत का निपटारा करते हुए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केएमपी के पास फर्रुखनगर से खीरपुर रोड पर अवैध रूप से हॉट मिक्स प्लांट लगाने के मामले में मुख्यमंत्री ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लांट लगाने वाले व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाने का निर्णय लिया है। दरअसल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस हॉट मिक्स प्लांट को सील किया था, लेकिन उसकी सील तोड़कर दोबारा चालू कर दिया। वहीं, उन्होंने गाड़ौली खुर्द, हरसरू, मोहम्मदपुर, खांडसा, नरसिंहपुर की जमीन हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम ने अधिग्रहण करने पर विस्थापित हुए भू-मालिकों को पुर्नस्थापित करने के मामले में पूरा विवरण मांगा। वे इस मामले का निपटारा करने के लिए स्वयं हस्तक्षेप करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों को राजेंद्रा पार्क और रेलवे लाइन के बीच बने रोड के कुछ हिस्से पर दीवार का निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सेक्टर-104 जारा आवास नामक आवासीय सोसाइटी के आवंटियों की जलापूर्ति संबंधी समस्या का समाधान मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद हो गया। जीएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि इस सोसाइटी को पानी का कनेक्शन दे दिया गया है। सोसाइटी के लोगों ने पिछली बैठक में इस संबंध में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed