फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Justice of India Justice Surya Kant will inaugurate ITI at Bhondsi Jail on December 6.

Gurugram News: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत छह दिसंबर को भोंडसी कारागार में आईटीआई का करेंगे शुभारंभ

Mon, 01 Dec 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Justice of India Justice Surya Kant will inaugurate ITI at Bhondsi Jail on December 6.
महानिरीक्षक (कारागार) बी सतीश बालन व न्यायिक अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला कारागार भोंडसी में कैदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित नव-निर्मित आईटीआई का शुभारंभ छह दिसंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की ओर से किया जाएगा। यह पहल न्यायपालिका की उस संवेदनशील सोच को दर्शाती है, जिसके तहत कारागारों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का केंद्र बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस आईटीआई के माध्यम से कैदियों को तकनीकी शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे रिहाई के बाद सम्मानजनक आजीविका के साथ समाज में दोबारा स्थापित हो सकें। मुख्य न्यायाधीश के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए महानिरीक्षक (कारागार) बी सतीश बालन व न्यायिक अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला कारागार भोंडसी पहुंचा। न्यायिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से एडीजे अमित ग्रोवर, सुनील चौहान एडीजे, सुनील दीवान एडीजे, महावीर सिंह एडीजे, रजत सीजेएम, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राकेश कादियान भी शामिल रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक ने कारागार में आईटीआई से संबंधित अवसंरचना, प्रशिक्षण क्षमताओं तथा सुविधाओं का अवलोकन करते तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कारागार अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी व्यवस्थाएं मुख्य न्यायाधीश के आगमन से पूर्व सुचारू और मानकों के अनुरूप पूरी हो सकें। कारागार अधीक्षक विवेक चौधरी ने कार्यक्रम को लेकर महानिरीक्षक को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश छ: दिसंबर को पहले जिला कारागार में स्किल डेवलपमेंट सेंटर और निर्माण सदन का दौरा करेंगे। इसके उपरांत वे आरटीसी, भोंडसी में सेमिनार को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप, जेल रेडियो, कंप्यूटर लैब, इलेक्ट्रॉनिक्स लैब, फिजिक्स लैब, संगीतशाला, सैलून और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण सामग्री, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा कैदियों की भागीदारी को विस्तार से परखा। एडीजे अमित ग्रोवर ने कहा कि आईटीआई सहित विभिन्न कौशल केंद्र कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अत्यंत प्रभावी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed