फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheated one lakh from a woman by being familiar

Gurugram News: परिचित बनकर महिला से एक लाख ठगे

Tue, 28 Mar 2023 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Cheated one lakh from a woman by being familiar
पहले खाते में पैसे भेजकर भरोसा जीतने का किया था प्रयास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर क्राइम मानेसर क्षेत्र में फ्रॉड कॉल के जरिए महिला से 99,945 रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को उसके पिता का परिचित बताया और पहले उसके अकाउंट में रुपये भी डाले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-85 की सोसाइटी में रहने वाली ज्योति गुप्ता ने कहा कि उसके पास 19 मार्च को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसके पिता का परिचित है। उसके पिता ने ज्योति के अकाउंट में 15 हजार रुपये डालने के लिए कहा है। फोन करने वाले ने ज्योति के अकाउंट में पहले 10 हजार रुपये व बाद में पांच हजार रुपये डालने की बात कही। जबकि ज्योति के अकाउंट में वास्तव में कोई रकम क्रेडिट नहीं हुई थी। इस दौरान आरोपी ने ज्योति से उसके एकाउंट की जानकारी लेकर 99, 945 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed