फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheated a woman out of jewelery by pretending to be a policeman

Gurugram News: खुद को पुलिस कर्मी बताकर महिला से आभूषण ठगे

Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cheated a woman out of jewelery by pretending to be a policeman
सेक्टर चार में दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बाइक सवार दो ठगों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर महिला को चेन स्नेचिंग की वारदात से बचने की सलाह दी और उसके गहने पर्स में रखवा दिए। बाद में देखने के बहाने पर्स लेकर उसको नकली आभूषण की पोटली थमा दी। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार शांति नगर निवासी गृहिणी सुनीता यादव ने सेक्टर नौ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार दोपहर सेक्टर चार स्थित वैश्य धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रही थीं। जब वह सेक्टर चार में ऑटो से उतरीं तो मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने अपने को पुलिस स्टाफ से बताया और कहा कि इस इलाके में चेन छीनने की वारदात हो रही हैं। आपने जो गहने पहन रखे हैं, उन्हें उतारकर पर्स में रख लें।
विज्ञापन

इसके बाद जब महिला ने मंगलसूत्र और दो कड़े निकालकर पर्स में रख लिए तो आरोपियों ने गहने दिखाने के लिए कहा। जब महिला ने उन्हें गहने दिखाए तो दोनों ने गहनों को कागज में लपेटकर महिला को दे दिए । इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। जब महिला ने थोड़ी देर बाद देखा तो पता चला कि कागज में लिपटे गहने नकली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed