फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chandigarh defeated PSA 3-2 in the football championship.

Gurugram News: फुटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने पीएसए को 3-2 से हराया

Sat, 17 Oct 2026 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh defeated PSA 3-2 in the football championship.
अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग में खेले गए मुकाबले, मंत्री राव नरबीर सिंह रहे मौजूद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 की शुक्रवार को शुरुआत हुई, जिसमें चंडीगढ़ की टीम ने पीएसए अकादमी की टीम को 3-2 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इसमें गुरुग्राम के अलावा हिसार, महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों के खिलाड़ी भी प्रतिभा दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबलों का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को इंडियन हरियाणा और पीएसए-ए के बीच मुकाबला खेला गया। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में प्राइम स्कूल्स इंटरनेशनल स्कूल और पीएसए अकादमी के बीच मैच खेला गया, जिसमें मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। पीएसए टीम के जिन खिलाड़ियों ने पहले राउंड में जगह बनाई, उनमें नक्ष कटारिया, जहनीत, जिहान, कुशल, निकेत, निक्कू और रोहन शामिल हैं। राव नरबीर सिंह ने कोच मोतीलाल के साथ कोच आदिल, सागर, महेंद्र, बिजेंद्र, निखिल, मोहन और शिव कुमार को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 16 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन


मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को स्मॉल साइड हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित राव महाबीर सिंह मेमोरियल स्मॉल साइड इनविटेशनल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की आबादी देश की कुल आबादी का लगभग दो प्रतिशत है लेकिन खेलों की बात करें तो प्रदेश के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेलों, पैरालंपिक और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का नाम रोशन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed