{"_id":"6aef614a66115cfa780f741e","slug":"challans-issued-to-776-vehicles-for-having-black-film-on-windows-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106761-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ब्लैक फिल्म लगाने पर 776 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ब्लैक फिल्म लगाने पर 776 वाहनों के चालान
विज्ञापन
वाहन चालकों पर लगाया 77.60 लाख रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर वाहन चलाते समय यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। यातायात पुलिस ने अक्तूबर माह में ब्लैक फिल्म लगे 776 वाहनों के चालान काटे हैं। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों में आपराधिक लोगों के सफर करने या संदिग्ध सामान ले जाने की संभावना होती है। ऐसे में पुलिस ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर शिकंजा कस रही है।
यातायात पुलिस ने अक्तूबर में विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 776 वाहनों पर कार्रवाई की। वहीं वाहनों के चालकों पर 77.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा व कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ब्लैक फिल्म वाले वाहनों की लगातार निगरानी रखी जा रही है। सड़क पर जो भी वाहन ब्लैक फिल्म लगे मिलते हैं, नियमानुसार उनके चालान काटे जाते हैं।