फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challans Issued to 3,778 Drivers for Lane Change Violations

Gurugram News: लेन चेंज ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले 3,778 वाहन चालकों का काटा चालान

Wed, 15 Apr 2026 05:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Challans Issued to 3,778 Drivers for Lane Change Violations
लेन चेंज ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक का चालान काटते हुए यातायात पुलिसकर्मी। फोटो
यातायात पुलिस ने चालकों पर लगाया 26.53 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मार्च माह के दौरान लेन चेंज ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले 3,778 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों पर 26.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार, सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
एक मार्च से 31 मार्च तक दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे, एसपीआर रोड पर चलने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग की गई। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में चलने वाले वाहनों पर यह कार्रवाई गई। लेन चेंज ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले 3,778 वाहनों के नियमानुसार चालान काटे गए। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर सबसे बाई लेन में भारी वाहन, बीच में हल्के वाहन और दाहिनी लेन वाहनों के ओवरटेक करने के लिए प्रयोग की जानी चाहिए।
विज्ञापन

----
चालकों द्वारा गलत लेन में वाहनों को चलाने व अचानक लेन बदलने से दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में हाईवे व एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में चलने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़कों पर हादसों में रोक लग सकेगी। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article