{"_id":"65b6c430d7a92de3310990e5","slug":"challan-issued-to-42-people-for-driving-under-the-influence-of-alcohol-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-24287-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने पर 42 लोगों का चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने पर 42 लोगों का चालान काटा
विज्ञापन
दो वाहनों को किया गया जब्त, कई टीमों का किया गया था गठन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाहन दुर्घटना रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान 42 वाहन चालकों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चेतावनी दी है कि अगर उनको तीन बार शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाएगा तो उनके वाहन चलाने के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक विरेन्द्र विज की ओर से यातायात पुलिस की टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों को ऐसे प्वाइंट पर तैनात किया गया था। जहां पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के निकलने की संभावना अधिक रहती है। इस चेकिंग चालान अभियान के दौरान कुल 42 वाहन चालकों के नियमानुसार चालान किए गए और इस दौरान 2 वाहनों को जब्त भी किया गया।