फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   chain snaching from women

स्कूटी से जा रही महिला की चेन झपटी, एक काबू

Tue, 17 Sep 2019 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
chain snaching from women
स्कूटी से जा रही महिला की चेन झपटी, एक काबू
विज्ञापन

गुरुग्राम। खेड़की दौला थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी से स्कूटी पर जा रही महिला की बाइक सवार दो युवकों ने चेन झपट ली। महिला ने साहस दिखाते हुए एक युवक को मौके पर पकड़ लिया जिसके कारण वह बाइक से नीचे गिर गया। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। सहायक उप निरीक्षक कर्मबीर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी की गिरफ्तारी भी की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-81 स्थित विपुल लावनिया निवासी इंद्रपाल ने शिकायत में कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सब्जी मंडी जा रहे थे। जब वह सोसाइटी के बाहर निकले तो बाइक पर दो युवक आए जिन्होंने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पत्नी ने एक आरोपी का हाथ पकड़कर खींच लिया जिसमें वह नीचे गिर गया, जिसे उन्होंने काबू कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर सोसाइटी से अन्य लोग भी आ गए जिन्होंने आरोपी को काबू कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी की पहचान बरेली उत्तर प्रदेश के गांव नवादिया अशोक निवासी मुजिम के रूम में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed