फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Central government should bring population control law soon'

‘केंद्र सरकार जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए’

Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
'Central government should bring population control law soon'
पटौदी। शहर के रामलीला मैदान में रविवार को हिंदू संगठनों ने महापंचायत कर धर्मांतरण सहित अनेक मुद्दों पर हुंकार भरी। हिंदू रक्षा मंच के बैनर तले आयोजित इस महापंचायत में प्रत्येक गांव में मंच की शाखाएं खोलने के साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

महापंचायत में हरियाणा सहित देश के अन्य हिस्सों में बढ़ रहे जबरन धर्मांतरण के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। हरियाणा के कई हिस्सों सहित जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आसपास के करीब 90 गांवों से पहुंचे लोगों ने एक स्वर में कहा कि अब धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि पटौदी में एक हिंदू धर्म रक्षा मंच बने और प्रत्येक गांव में इसकी शाखाएं बनाई जाएं। प्रत्येक गांव से पत्र लिख कर मांग की जाए कि केंद्र सरकार जल्दी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए। मेवात से हिंदू पलायन तुरंत रोका जाए। जिहाद के नाम बेटियों के अपहरण पर तुरंत रोक लगे एवं मस्जिदों के अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए। अवैध निवास व आवागमन को रोका जाए। गांव की पंचायती जमीन पर जो सैयद बाबा पार्क बने हैं उनके नाम बदल जाएं। गांव व नगरों में मातृ शक्ति को सैयद व पीर की मजारों के प्रति जागरूक करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने जैसे गंभीर मसलों पर भी चर्चा हुई। महापंचायत में सर्वसम्मति से 31 सदस्यों की हिंदू धर्म रक्षा मंच की कमेटी गठित की गई जो सभी प्रस्तावों पर कार्य करेगी। महापंचायत का मंच संचालन संजीव जनौला ने किया और प्रस्तावना विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने पेश की। मास्टर ओम सिंह चौहान ने अध्यक्षता की। मुख्य वक्ताओं के रूप में स्वामी ब्रह्मचैतन्य वृंदावन, स्वामी विष्णु चैतन्य, स्वामी सुशील गिरी, करणी सेना के अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सूरज पाल अम्मू, जिला पार्षद भूपेंद्र पलासोली, सुशील चौहान, गुरुग्राम बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, नगर पालिका हेलीमंडी अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व प्रधान शिव कुमार गुप्ता, भोडाकला के निवर्तमान सरपंच यजविन्द्र शर्मा गोगली, प्रताप यादव, नरेन्द्र पहाड़ी, विक्रम लोकरी, सुनील पटौदी, हरीश, श्याम सुंदर, नरेश, अनिल कश्यप, अनुराधा चौहान, रचना पहाडी, जयदीप आर्य, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed