फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CCTV video of firing incident on singer Rahul Fazilpuria car scene chasing

Rahul Fazilpuria: राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में CCTV लगा हाथ, दिखी एक गाड़ी; पुलिस करेगी खुलासा

Tue, 15 Jul 2025 01:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फाजिलपुरिया की थार कार दिखाई दे रही है। जिसका पीछा किया जा रहा है।

विज्ञापन
CCTV video of firing incident on singer Rahul Fazilpuria car scene chasing
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया - फोटो : facebookfazilpuriavlog

विस्तार

मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले की पुलिस जांच कर रही है। घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें राहुल फाजिलपुरिया सफेद रंग की थार गाड़ी से जा रहे हैं। इसी गाड़ी का पीछा किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फायरिंग वाली जगह से गोली लगने का निशान मिला है। मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग
हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर बीती देर शाम को कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में राहुल बाल बाल बच गए थे। हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि साउथ पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर थार सवार राहुल फाजिलपुरिया पर कार सवार बदमाशों ने अटैक किया था। ये हमलावर कौन थे और उन्होंने राहुल फाजिलपुरिया पर हमला किस वजह से किया है। इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। 




बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया ने साल 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा से चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव हार गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया था कि एसपीआर पर एक गोली चलने की सूचना गुरुग्राम पुलिस को मिली। इस पूरे घटनाक्रम में न कोई घायल है, न ही किसी वाहन पर गोली के निशान हैं। गुरुग्राम पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम घटना स्थल पर जांच भी की। 

ये भी पढ़ें: Firing on Singer Fazilpuria: हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया पर फायरिंग, भागकर बचाई जान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed