{"_id":"60fc50778ebc3e57ff611816","slug":"cash-and-jewelery-looted-by-taking-woman-hostage-gurgaon-news-noi5954779139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर नकदी और जूलरी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाकर नकदी और जूलरी लूटी
विज्ञापन
गुरुग्राम। बसई एंक्लेव में एक महिला को गन पाइंट पर बंधक बनाकर लूटने का मामला सामने आया है। चार बदमाश महिला को बंधक बनाकर सोने की जूलरी व 10 हजार रुपये आदि सामान लूट ले गए। महिला के पति मकान के अगले हिस्से में बनी दुकान में क्लिनिक चलाते हैं। करीब आधे घंटे तक वारदात कर आरोपी यहां से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।
बसई एंक्लेव की गली नंबर-2 में रहने वाली महिला सोनाली बिश्वास ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर में अकेली थी, जबकि उसके पति दुकान पर थे। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे मकान के पिछले गेट से चार बदमाश अंदर आ गए। अंदर आते ही आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया। आरोपियों के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था। आरोपियों ने महिला का मुंह व हाथ बांधकर उसे चुप करा दिया। फिर महिला की पहनी हुई सोने की जूलरी के अलावा अलमारी खोलकर उसमें से कुछ जूलरी व करीब 10 हजार रुपये लूट लिए।
महिला ने बताया कि चार में से एक बदमाश के हाथ में हथियार था, जो कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को कहा गया कि शोर मचाया तो पति को जान से मार देंगे। करीब आधे घंटे तक आरोपी वारदात करते रहे और फिर वहां से लूटपाट कर भाग गए। इसके बाद महिला पति के पास पहुंची व घटना के बारे मेें बताया। सूचना पर सेक्टर-10 थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रही है।