{"_id":"6ac3dd3105bee8ca1d0a64a5","slug":"case-registered-for-obtaining-18-lakh-car-loan-using-forged-documents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103274-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी कागजात पर लिया 18 लाख का कार लोन, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी कागजात पर लिया 18 लाख का कार लोन, केस दर्ज
विज्ञापन
लोन राशि वापस मांगने पहुंची टीम को दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पहले से लोन पर चल रही गाड़ी पर फर्जी दस्तावेज लगाकर 18 लाख रुपये का दूसरा लोन लेने का धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑटो प्राइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि प्रशांत कुमार ने बताया कि अप्रैल 2026 में डीलरों के माध्यम से महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (2025 मॉडल) पर लोन के लिए फाइल आई थी। ग्राहक सुशील के दस्तावेजों और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (उत्तम नगर, दिल्ली) द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद लोन मंजूर हुआ। 2 मई को 18 लाख रुपये की राशि डीलर के खाते में आरटीजीएस कर दी गई।
धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब गाड़ी की आरसी आरटीओ कार्यालय गई। वहां पता चला कि इस गाड़ी पर पहले से ही एक लोन चल रहा है। इसके बाद 5 जून को जब कंपनी की टीम आरोपी सुशील के पते पर लोन राशि वापस मांगने पहुंची, तो उसने गाली-गलौज की और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी गुलदीन खान ने बताया कि पुलिस मामले के तथ्यों और आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।