फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case filed against two women, yet passport was renewed

दो महिलाओं पर केस दर्ज फिर भी नवीनीकरण हो गया पासपोर्ट

Mon, 02 Aug 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two women, yet passport was renewed
गुरुग्राम । पंजाब की रहने वाली दो महिलाओं की ओर से फर्जी कागजात देकर पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने का मामला सामने आया है। पंजाब के खन्ना जिले के एसपी की ओर से पासपोर्ट कार्यालय को भेजे गए पत्र के बाद इसका खुलासा हुआ है। पासपोर्ट कार्यालय से आए पत्र के बाद पालम विहार थाना पुलिस ने फर्जी कागजात व जानकारी छुपाने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से लुधियाना पंजाब निवासी महिला सोनिया वालिया व सुषमा वालिया ने पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट नवीनीकरण करवाने के लिए आवेदन किया था। इस दौरान दोनों ने अपना स्थायी व वर्तमान पता पालम विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चौमा का दिया था। आवेदन फार्म में दोनों महिलाओं ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। पासपोर्ट कार्यालय से जब गुरुग्राम पुलिस को वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट सौंपे जाने को कहा गया तो गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। इस क्लीन चिट के आधार पर सोनिया वालिया का पासपोर्ट 8 मार्च को नवीनीकरण हो गया, लेकिन सुषमा वालिया के पासपोर्ट में आपत्ति लगा दी। खन्ना के एसपी ने पासपोर्ट कार्यालय में इसकी जानकारी दी। पासपोर्ट कार्यालय ने इस फाइल की जांच की तो उसमें मिले पैन कार्ड, आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड पर भी संदेह है।
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाए जाने की सूचना पंजाब की खन्ना पुलिस को लगी। इस पर खन्ना पुलिस ने गुरुग्राम डीसीपी वेस्ट को पत्र लिखकर जानकारी दी कि दोनों महिलाओं के खिलाफ लुधियाना के मॉडल टाउन में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज है । पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि दोनों महिलाओं ने पासपोर्ट आवेदन के समय गलत जानकारी भी दी है। इस पर डीसीपी ने मामले में आगे की कार्रवाई करने के लिए पालम विहार थाना पुलिस को भेज दिया । पालम विहार थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालम विहार थाना पुलिस ने पासपोर्ट बनवाने के दौरान फर्जी कागजात व गलत जानकारी देने के आरोप में दोनो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जांच के बाद ही अन्य खुलासा होगा।
दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed