फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case filed against guest house owner for hosting foreign nationals without permission

Gurugram News: बिना अनुमति के विदेशी नागरिकों को ठहराने पर गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 01:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 30 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed against guest house owner for hosting foreign nationals without permission
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की कार्रवाई, मालिक सी फार्म नहीं कर सका पेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-46 में एक गेस्ट हाउस में बिना सी फार्म जमा कराए विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से ठहराने पर गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विदेशी गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

झाड़सा चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ था। उसे गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-46 में ओम गेस्ट हाउस मालिक बिना सी फार्म जमा कराए विदेशी नागरिकों को ठहरता है। इस पर टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि गेस्ट हाउस के एक कमरे में दो इराकी नागरिक मैय्याही अहमद अली अब्द अली व अल सदून अदनान अमेर अदनान मिले। जिनके पासपोर्ट व वीजा चेक करने पर मान्य पाया गया।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस की चौथी मंजिल के एक कमरे में चेक करने पर सुजैरी बाहा अब्बास सचित इराकी युवक मिला। जिसका पासपोर्ट व वीजा भी मान्य पाया गया। टीम ने जब गेस्ट हाउस का एंट्री रजिस्टर चेक किया तो उसमें अल सदून अदनान अमेर अदनान का नाम दर्ज नहीं था। सीएम फ्लाइंग ने जब संचालक से विदेशी नागरिकों को ठहराने संबंधी सी फार्म मांगा तो वह अल सादून अदनान अमेर अदनान व सुजैरी बाहा अब्बास सचित का सी फार्म पेश नहीं कर सका। जिस पर गेस्ट हाउस संचालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed