फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case filed against 29 named persons on the complaint of one party in a fight between two parties

Gurugram News: दो पक्षों में हुए झगडे में एक पक्ष की शिकायत पर 29 नामजद पर केस

Fri, 04 Apr 2025 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 29 named persons on the complaint of one party in a fight between two parties
-ईद की नमाज के बाद गांव बाद तिरवाया में हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

-दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। ईद की नमाज के बाद तिरवाडा गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में बिछोर पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में जमालूदीन पुत्र फजरुदीन निवासी तिरवाडा ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिनों पहले उसके भतीजे साजिद पुत्र ईशा के साथ मारपीट व लूटपाट की थी, जिसका मुकदमा बिछोर थाना में दर्ज है। इसके कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते है। 31 मार्च की सुबह जब वो और उसके परिवार के साजिद, खुर्शीद, ईशा, जिलशाद, नूर मोहम्मद, इम्तियाज, शहबाज, रहीश असमीन व सुबान ईद की नमाम पढकर ईदगाह से खेत में बने अपने घर जा रहे थे। तभी मदरसे के पास पहले से ही साज बाज होकर लाठी, डंडा, सरिया, फर्सा से लैस इरशाद, सरफू, आमिन,सद्दाम, इरफान, सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें उनके परिवार के 9 लोगों को चोटें आई। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी जेब से 11 हजार 670 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


-----------

''''''''एक पक्ष की शिकायत पर 29 नामजद लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों ओर से शिकायत मिली थी। दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है।''''''''
विज्ञापन
विज्ञापन


जगबीर सिंह, बिछोर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed