फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case filed against 15 people for breaking seal of illegal construction

अवैध निर्माणों की सील तोड़ने पर 15 पर केस दर्ज

Sun, 19 Jul 2020 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 15 people for breaking seal of illegal construction
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार समेत आसपास के इलाकों में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाया है। निगम की इंफोर्समेंट विंग की ओर से सील किए गए निर्माण पर दोबारा कार्य कराने वालों के खिलाफ पालम विहार थाना पुलिस ने 15 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह पहले निगम के जोन-2 में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। धर्म कॉलोनी, नोबल एंक्लेव, पालम विहार रोड पर कई अवैध निर्माणों को तोड़कर सील कर दिया था लेकिन निगम की कार्रवाई के कुछ दिन बाद लोगों ने खुद ही सील तोड़कर काम शुरू कर दिया। इस बारे में शिकायत आने पर निगम की टीम ने मौके पर जाकर जांच करने पर मामला सही पाया। ऐसे निर्माणों का वीडियो बनाया और फोटो खींची गई। जिसके आधार पर पुलिस से शिकायत की गई। नोबल एंक्लेव के अनिल, आनंद, बबलू के अलावा सतगुरु फार्म के राहुल, रामअवतार, रणबीर गुलिया और धर्म कॉलोनी निवासी सुमित, राकेश, इंद्र प्रकाश, राज कटारिया, पवन, धर्मपाल व पालम विहार रोड पर धर्म कॉलोनी के कर्मवीर, सतीश यादव और तेजपाल यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed