फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case against corporation official in case of death of auto driver after falling in manhole

Gurugram News: मेनहोल में गिरने से ऑटो चालक की मौत के मामले में निगम के अधिकारी के खिलाफ केस

Sat, 12 Jul 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case against corporation official in case of death of auto driver after falling in manhole
- संबंधित विभाग को बनाया आरोपी, नगर निगम को बताया जिम्मेवार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्रगाम। सदर थाना क्षेत्र में सीवर में दम घुटने से ऑटो चालक की मौत हुई थी। इस बात का खुलासा शुक्रवार को उसके पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। सदर थाना पुलिस ने चचेरे भाई के बयान पर नगर निगम के संबंधित अज्ञात अधिकारी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।
शनि मंदिर रामपुरा में रहने वाले श्रीपाल ने सदर थाना पुलिस को बताया कि सलेंद्र कुमार उसके चाचा का लड़का था। वह सींचपाल विहार गेट नंबर दो के पास ऑटो लेकर जा रहा था। जहां सड़क के किनारे बने बरसाती नाले में गिर कर घायल हो गया था। उसी दौरान सीवर में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को बिजली का करंट लगने से जिम से लौट रहे युवक की मौत के मामले में पुलिस को एसके परिजनों के बयान का इंतजार है। सभी हादसों में नगर निगम व अन्य विभाग के लोग जांच के घेरे में है।
विज्ञापन

-------

नगर निगम के बिजली के पोल की हालत दयनीय

बारिश के दौरान नगर निगम की ओर से लगाई गई लाइट का रखरखाव करने वाली कंपनी संदेह के घेरे में है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने मेंटेनेंस करने वाली कंपनी को नोटिस जारी करके मरम्मत को पूरा करने को कहा है। इसके पहले इफको चौक पर बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हुई थी। नगर निगम की ओर से जलभराव को देखते हुए नगर निगम ने सभी सीवर के ढक्कन खोल रखा। उसे फिर से बारिश होने की संभावना है। मेन होल खुला होने से हादसा का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed