{"_id":"60d888c18ebc3e356e2626d9","slug":"cars-parked-in-front-of-the-house-were-stolen-goods-worth-lakhs-were-blown-from-the-school-lab-gurgaon-news-noi5901056101","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आगे खड़ी कारें चोरी, स्कूल लैब से लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के आगे खड़ी कारें चोरी, स्कूल लैब से लाखों का सामान उड़ाया
विज्ञापन
गुरुग्राम। रविवार को शहर में चार अलग-अलग जगहों पर दो गाड़ियों समेत धनकोट गांव के सरकारी स्कूल की लैब का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। सभी मामलों में अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 डीएलएफ थाना क्षेत्र में सुशांत लोक के बी ब्लॉक में घर सामने खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में अमित यादव ने बताया कि शनिवार रात को उन्होंने अपनी गाड़ी घर के सामने खड़ी की थी। जब सुबह उठकर देखा तो गाड़ी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, दूसरा चोरी का मामला न्यू कॉलोनी का है। यहां भी चोरों ने एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को निशाना बनाया। पुलिस को दी शिकायत में अशोक मदान ने बताया कि वह शिवपुरी, गुरुग्राम में रहता है। उन्होंने अपनी कार 24 जून को अपने घर सामने खड़ी की थी। लेकिन अगले दिन सुबह गाड़ी वहां नहीं मिली।
धनकोट के सरकारी स्कूल की लैब से लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के इंचार्ज नरेश भारद्वाज ने बताया कि उनको स्कूल के चौकीदार ने फोन कर सूचना दी कि चोरी हो गई है। उन्होंने स्टाफ के साथ आकर देखा तो पता चला कि बी 10 और लैब में मॉनिटर, यूपीएस स्मार्ट टीवी, पैन ड्राइव व स्मार्ट टीवी, कैमरा रीडर, एमसी एंप्लीफायर आदि सामान गायब मिला। स्कूल इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।