फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Carry on the idea of ??bring medals - increase medals: Manohar Lal

पदक लाओ-पदक बढ़ाओ की सोच पर आगे बढ़ें : मनोहर लाल

Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Carry on the idea of ??bring medals - increase medals: Manohar Lal
गुरुग्राम। राष्ट्रमंडल खेल-2022 में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अपरैल हाउस में मंगलवार को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पदक लाओ-पदक बढ़ाओ की सोच पर आगे बढ़ना है। सभी की सहभागिता ही दुनिया में भारत की पदक तालिका में बढ़ोतरी करेगी। भारत को दुनिया में खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में हरियाणा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। खेल का बजट दोगुना करते हुए 526 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार अब नई खेल नीति के अनुरूप कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण प्रदान करते हुए उन्हें तैयारी कराने से लेकर प्रदर्शन तक हर स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 के लक्ष्य के तहत सरकार खेलों के साथ ही अन्य विकास के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी देश का मान बढ़ा रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत हरियाणा अपना दायित्व निभा रहा है। खेलों में भी हमारी बेटियां दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा के खिलाड़ियों की चर्चा हो रही है। स्कूल के स्तर से ओलंपिक की तैयारियों तक दिये जा रहे प्रोत्साहन और सुविधाओं की भी सराहना हो रही है। इस बार के राष्ट्रमण्डल खेलों में भाग लेने वाले देश के 215 खिलाड़ियों में से 42 हरियाणा के हैं। हमारे खिलाड़ियों ने देश के 61 में से 20 पदक जीते हैं। इनमें से 17 पदक व्यक्तिगत स्पर्धा में और 3 पदक टीम इवेंट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
हरियाणा के जिला सोनीपत के सुधीर ने पैरा पॉवर लिफ्टिंग खेल में गोल्ड मेडल जीता है। सुधीर पैरा पॉवर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इसी प्रकार, हरियाणा ने बॉक्सिंग में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 कांस्य पदक, कुश्ती में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर तथा 4 कांस्य पदक तथा एथलेटिक्स में 1 कांस्य पदक जीता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। यह टीम लगभग हरियाणा की ही है, क्योंकि इसमें प्रदेश की 9 बेटियां खेल रही हैं। भारतीय हॉकी टीम की कैप्टन के रूप में सविता पूनिया ने नेतृत्व किया, जोकि सिरसा की रहने वाली हैं। इस प्रकार हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश के कुल पदकों का 28 प्रतिशत पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया। इसमें हॉकी को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह बढ़कर 32.7 प्रतिशत हो जाता है।
हरियाणा बन चुका है स्पोर्ट्स हब: सरदार संदीप सिंह
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा देश का स्पोर्ट्स हब बन चुका है। हमारे खिलाड़ियों ने गौरवान्वित किया है। उन्होंने आगामी एशियन, ओलंपिक व कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे खिलाड़ी, अभिभावकों व कोच सहित युवा शक्ति को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों से मोबाइल व जंक फूड छुड़वा कर स्टेडियम भेजें। खिलाड़ी व फौजी ही दुनिया में तिरंगा फहराने का गौरव हासिल करते हैं।
सीएम को सौंपी राज्यसभा सांसद ने ग्रेट इंडिया रन मशाल:
हरियाणा के मुख्यमंत्री को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने श्रीनगर के लाल चौक से पहुंची ग्रेट इंडिया रन मशाल भेंट की। राज्यसभा सांसद ने बताया कि आईटीवी समूह के सौजन्य से जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक से 5 अगस्त को यह ग्रेट इंडिया रन शुरू हुई थी, जिसमें 11 प्रतिभागी 829 किलोमीटर का सफर तय कर 15 अगस्त को दिल्ली इंडिया गेट पहुंचे थे।

यह रहे मौजूद
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक सतप्रकाश जरावता, नयनपाल रावत, सोमवीर सांगवान, खेल एवं युवा मामले विभाग के एसीएस महाबीर सिंह, निदेशक पंकज नैन, सीएम के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डीसी निशांत कुमार यादव, सीपी कला रामचंद्रन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed