{"_id":"69d560bcc800a6a5c8015a40","slug":"caretaker-arrested-in-case-of-owners-murder-at-farmhouse-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84259-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फार्म हाउस में मालिक की हत्या करने के मामले में केयर टेकर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फार्म हाउस में मालिक की हत्या करने के मामले में केयर टेकर गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ने तेजधार हथियार से की थी मालिक की हत्या
हत्या के बाद छुपने के लिए भाग गया था दिल्ली, अपराध शाखा सोहना ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना सदर थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल की रात को केयरटेकर ने फार्म हाउस मालिक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी छुपने के लिए दिल्ली भाग गया था। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी केयरटेकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
हत्यारोपी की पहचान बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के हीरापुर खुर्द गांव निवासी खेमचंद (65) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह घाटा गांव निवासी राहुल (मृतक) के फार्म हाउस पर करीब 20 वर्षों से कार्य कर रहा था। करीब डेढ़ साल पहले कहासुनी होने पर फार्म हाउस से नौकरी छोड़कर चला गया था। आरोपी बीच-बीच में काम करने के लिए आता रहता था और करीब दो माह पहले ही फार्म हाउस पर दोबारा नौकरी करने लगा था। आरोपी ने बताया कि राहुल (मृतक) कभी-कभी उसके साथ मारपीट करता था। इसी रंजिश में 5 अप्रैल की रात को आरोपी ने वहां रखे हुए दरांत (तेजधार हथियार) से राहुल की गर्दन पर कई बार वार करके हत्या कर दी। इसके बाद वह दिल्ली भाग गया था।
बतादें कि 6 अप्रैल को निमोठ पुलिस चौकी को सोहना-बल्लभगढ़ रोड हरचंदपुर बस अड्डा के पास फार्म हाउस में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान घाटा गांव निवासी राहुल (36) के रूप में हुई। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक युवक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका हरचंदपुर बस अड्डे के पास फार्म हाउस है। फार्म हाउस की देखभाल के लिए खेमचंद को रखा हुआ था। 5 अप्रैल को उसका भाई एक व्यक्ति के साथ फार्महाउस पर गया था। उक्त व्यक्ति राहुल को फार्म हाउस पर छोड़कर चला गया। 6 अप्रैल को उक्त व्यक्ति ने ही परिवार वालों को राहुल की फार्म हाउस पर हत्या के बारे में सूचना दी थी। फार्म हाउस पर खेमचंद भी मौजूद नहीं था व उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। शिकायत के आधार पर सोहना सदर थाना में हत्या संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अपराध शाखा सोहना के प्रभारी पीएसआई विनय ने बताया कि आरोपी खेमचंद से पूछताछ की जा रही है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।