फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cardholders availing the free dialysis facility

Gurugram News: डायलिसिस की निशुल्क सुविधा का लाभ ले रहे कार्डधारक

Sun, 13 Sep 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Cardholders availing the free dialysis facility
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत संचालित डायलिसिस सेंटर से गरीब और मध्यवर्गीय मरीजों को राहत मिल रही है। निजी अस्पतालों में जहां डायलिसिस के लिए मरीजों को 2500 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल में अलग-अलग श्रेणी के करीब 900 से 1250 रुपये तक शुल्क निर्धारित है। आयुष्मान कार्डधारकों को डायलिसिस की सुविधा निशुल्क दी जा रही है। इस सेंटर में रोजाना 25 से अधिक मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। इसके लिए सेंटर में 10 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध हैं। नियमित डायलिसिस की जरूरत वाले मरीजों के लिए कम शुल्क में यह सुविधा आर्थिक रूप से काफी मददगार साबित हो रही है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना ने बताया कि अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत डायलिसिस और हृदय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। डायलिसिस की सुविधा से गरीब परिवारों को इलाज के खर्च में राहत मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed