फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car rider dies after hitting canter

Gurugram News: कैंटर से टकराने पर कार सवार युवक की मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car rider dies after hitting canter
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बिना इंडीकेटर जलाए खड़े कैंटर से टकराने पर कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि उसका छोटा भाई सुनील कुमार सोमवार की सुबह 4 बजे अपनी ड्यूटी करने के लिए कार से आईटीसी सहारनपुर जा रहा था। मुबारिकपुर गांव के निकट केएमपी पर एक चालक ने अपना कैंटर बिना इंडीकेटर जलाए खड़ा किया हुआ था, जिसके चलते सुनील कुमार की गाड़ी पीछे से कैंटर में जा टकराई। सुनील कुमार को सेक्टर-10 के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed