फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car collides with truck parked on KMP, one dead

Gurugram News: केएमपी पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत

Fri, 08 Dec 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck parked on KMP, one dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पटौदी। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर खड़े ट्रक में कार टकराने से कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बिलासपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गंगानगर निवासी संजू नाथ ने कहा कि वह मजूदरी का काम करता है। वीरवार को वह अपने भतीजे संदीप के साथ केएमपी से होते हुए राजस्थान की तरफ जा रहे थे। पचगांव टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ट्रक चालक ने गलत तरीके से केएमपी पर ट्रक को खड़ा किया हुआ था। ट्रक के इंडिकेटर, रिफ्लेक्टर तक नहीं लगे हुए थे। ऐसे में धुंध होने के कारण संदीप को ट्रक नहीं दिखा और पीछे से कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद कार में सवार दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन

वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। संजू नाथ गंभीर हालत में बाहर निकला और हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। घटना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। मामले में जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed