फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car collides with tempo, student dies in accident, 3 injured

Gurugram News: कार ने टेंपो में मारी टक्कर, हादसे में छात्रा की मौत, 3 घायल

Thu, 16 Jul 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tempo, student dies in accident, 3 injured
पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में बुधवार देर रात को तेज रफ्तार कार ने सामने चल रहे टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए छात्रा की पहचान दीपिका (13) निवासी सुशील नगर, सोहना के रूप में हुई है, जोकि पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। टक्कर होने से दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा के पिता तोताराम की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृत छात्रा के पिता तोताराम ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई की रात को वह परिवार वालों के साथ अपनी बहन के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। टेंपो में बहन राजवती, बेटी दीपिका, जीतू, रवि व हर्ष बैठे थे। जब टेंपो दौला मार्ग पर पेप्सी गोदाम के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलटकर खेतों में जा गिरा और सभी घायल हो गए। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण दीपिका की मौत हो गई जबकि राजवती साइलेंसर की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलने पर सोहना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

----
टेंपो को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। आमिर, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed