{"_id":"60db26d68ebc3ebb491ff76f","slug":"car-collided-with-scorpio-then-robbed-by-engaging-in-talks-gurgaon-news-noi590486446","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को स्कार्पियो से मारी टक्कर, फिर लूटकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार को स्कार्पियो से मारी टक्कर, फिर लूटकर भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर कार को एक स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। लापरवाही पर बातचीत करने उतरे कार सवार महिला और उसके दोस्त को बदमाशों ने अपनी बातों में उलझाकर मारपीट की और चेन लूट ली। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से मोहाली निवासी ओशीन जुनेजा ने बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-52 में रहती हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी टाटा टियागो गाड़ी से दोस्त विजय शर्मा के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर जा रही थीं। जब वह प्रिंस्टन टावर के पास ट्रैफिक सिग्नल पर रुकीं तो पीछे से स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस पर ओशीन व विजय उनसे बात करने आए तो स्कॉर्पियो चालक ने विजय के साथ मारपीट की।
फिर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि चालक के साथ अन्य बदमाश भी मौजूद थे या नहीं। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।