{"_id":"68a4bbbe201bd724a603479c","slug":"car-caught-fire-on-binola-flyover-life-saved-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65085-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिनौला फ्लाईओवर पर गाड़ी में लगी आग, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिनौला फ्लाईओवर पर गाड़ी में लगी आग, बची जान
विज्ञापन
पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिनौला फ्लाईओवर के पास चलती गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में वाहन चालक और एक अन्य सवारी की जान बच गई। गाड़ी से धुंआ निकलते ही वह बाहर निकल आए थे।
सोमवार रात अलवर निवासी चालक के साथ वाहन में सवार व्यक्ति गुरुग्राम से जयपुर की ओर जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिनौला फ्लाईओवर के आसपास चलती गाड़ी से धुंआ निकलता नजर आया तो चालक ने गाड़ी रोक दी। आनन-फानन में दोनों नीचे उतरे। चंद मिनटों में ही गाड़ी में आग फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। गनीमत रही कि कोई आग की लपेट में नही आया।
बुजुर्ग का मिला शव
पटौदी। जनौला के निकट गुरुग्राम वाया पटौदी-रेवाडी हाईवे 352 डब्ल्यू के पास 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। पटौदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त निहाल सिंह निवासी अलवर (राजस्थान)के रूप में हुई हैं। वह जनौला अपनी बहन के घर आए हुए थे। स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।