फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canter driver and helper died due to collision of highway, accused driver fled from the spot leaving the vehicle

हाइवा की टक्कर से कैंटर चालक और हेल्पर की मौत, आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Canter driver and helper died due to collision of highway, accused driver fled from the spot leaving the vehicle
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयपुर की ओर जा रहा हाइवा चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से कूदकर सामने से आ रहे कैंटर से जा टकराया। इसमें कैंटर चालक और कंडेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मानेसर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने हाइवा को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार अल-सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मामले की शिकायत गांव सिधरावली निवासी बलबीर सिंह ने दी है। वह लोकेश लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर मुंशी काम करता है। कंपनी के कैंटरों में मारुति कंपनी के पार्ट्स बिलासपुर से भरकर आईएमटी मानेसर स्थित मारुति प्लांट पहुंचाए जाते हैं। मुंशी ही इन कैंटर के साथ जाकर सामान पहुंचाता है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे कैंटर चालक बिहार सिवान का मूल निवासी गणेश शर्मा और दरभंगा निवासी हेल्पर राम मांझी सामान लेकर बिलासपुर से मानेसर के लिए चले थे। मुंशी कार में उनके पीछे आ रहा था। हाईवे पर पचगांव होटल के पास पहुंचे तो जयपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार हाइवा डिवाइडर से कूदकर सड़क के दूसरी ओर आया और कैंटर में सामने से टक्कर मार दी। इसमें कैंटर चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन से दोनों के शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed