{"_id":"6aaa810fc86483b3c90040e2","slug":"canter-crushes-young-man-death-gurgaon-news-c-1-1-noi1562-4730127-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैंटर ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैंटर ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-81 स्थित रिमझिम ढाबे के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क किनारे टायर चेक कर रहे युवक को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कैंटर चालक युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मृतक के भाई नरेंद्र कुमार की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेंद्रगढ़ के नोलायजा गांव निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुनीम के पद पर काम करता था। उसका भाई नरेंद्र इसी कंपनी में चालक है। 14 सितंबर की रात दोनों राजपुरा पाटन से रोड़ी भरकर फरीदाबाद जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे सेक्टर-81 में रिमझिम ढाबे के पास उनकी गाड़ी के टायर से आवाज आने लगी। नरेंद्र ने वाहन को सड़क किनारे रोककर जितेंद्र को टायर चेक करने के लिए कहा।
जितेंद्र चालक साइड से टायर देखते हुए गाड़ी के पीछे की ओर पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और कैंटर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस को कैंटर का आगे का शीशा टूटा और बाईं तरफ की बॉडी क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।