फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canter crushes bike rider youth, death

Gurugram News: कैंटर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Canter crushes bike rider youth, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सोहना। सोहना सदर थाना में तेज रफ्तार कैंटर से कुचले जाने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में नूंह के गांव कलियाका निवासी रामबीर ने कहा कि बीती देर रात वह अपने दोस्त पलवल के हथीन निवासी बीरेंद्र के साथ बाइक से कलियाका जा रहे थे। वह बाइक पर पीछे बैठा था। हाजीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तर कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें वे दोनों गिर पड़े। वहीं कैंटर बिरेंद्र को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में 37 वर्षीय बिरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल रामबीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



2..



सड़क हादसे में महिला कर्मी सहित दो घायल



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में कंपनी की महिला कर्मी सहित दो घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधित थाना पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के द्वारका में रहने वाली वंशिता देवेंद्र सेक्टर 49 स्थित एक कंपनी में काम करती है। शनिवार की सायं वह ड्यूटी खत्म कर घर आ रही थी। इस दौरान सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी। वह उछलकर गाड़ी के बोनट पर गिर गईं। हादसे में उनका फोन भी टूट गया। हादसे में घायल वंशिता को अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed