{"_id":"66007de6f901dd38c20c9394","slug":"canter-collides-with-parked-vehicle-on-kmp-expressway-driver-dies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27899-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन से टकराया कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन से टकराया कैंटर, चालक की मौत
विज्ञापन
बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में पचगांव चौक के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर की सड़क पर खड़े कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला नूंह के धीरधौका निवासी मुरसलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 38 वर्षीय भाई अब्दुल हकीम कैंटर पर ड्राइवर था। रविवार को माल भरकर फरीदाबाद से बिलासपुर जा रहा था। तभी रास्ते में केएमपी मार्ग पर पचगांव चौक के पास कैंटर की सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में भाई को गंभीर चोटें आईं थी। राहगीरों ने कैंटर से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल, गुरुग्राम भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।