फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Candle march taken out in support of wrestlers

Gurugram News: पहलवानों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

Mon, 08 May 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in support of wrestlers
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी न होने पर उठाए सवाल
विज्ञापन

फोटो संख्या-1
--------

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। गांव तिरपड़ी में सोमवार को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया। इसके साथ ही युवाओं ने महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोपी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो पुलिस उनको गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है।
कैंडल मार्च निकाल रहे युवा धर्मेंद्र, दिनेश, संदीप दहिया व सतपाल योगेश समेत अन्य ग्रामीण युवाओं ने दिल्ली पुलिस पर संवेदनशील न होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पहलवानों को बुनियादी अधिकारों से दूर रखने की निंदा की। कैंडल मार्च निकालने वालों ने कहा कि गांव से कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहलवान हुए हैं।
विज्ञापन

इसलिए पहलवानों को न्याय के लिए गांव के अखाड़े से कैंडल मार्च शुरू किया गया। 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने कई बार दिल्ली पुलिस पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। तीन मई को पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें जरूरत का सामान नहीं लाने दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed