फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Candle march in New Gurugram against Kolkata incident

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में कोलकाता की घटना के विरोध में कैंडल मार्च

Tue, 20 Aug 2024 03:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Candle march in New Gurugram against Kolkata incident
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर मोमबत्तियां लेकर उतरे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ रविवार को न्यू गुरुग्राम में बेस्टेक पार्क व्यू आनंदा, न्यू टाउन हाइट्स और आनंदा आवासीय सोसाइटियों के निवासियों ने रविवार शाम को कैंडल मार्च का आयोजन किया। कैंडल मार्च का नेतृत्व आर्वी हेल्थ केयर के प्रमुख डॉक्टरों ने किया, जिसमें विभिन्न सोसाइटियों के लगभग 200 लोग शामिल हुए। इस अपराध पर अपने सामूहिक दुख और गुस्से को व्यक्त करते हुए मोमबत्ती और तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने चिकित्सा समुदाय और समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और अपराधियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह विरोध पूर्णतया शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया, जो बेस्टेक पार्क व्यू, आनंदा, एग्जिट गेट से शुरू होकर आइरिस मॉल पर समाप्त हुआ। लोगों का कहना था कि यह विरोध स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि दिवंगत डॉक्टर के लिए न्याय की मांग अब देशभर में की जा रही है और लोग एकजुट होकर इस मांग में शामिल हो रहे हैं। डॉक्टर एवं निवासियों की भागीदारी में किया गया यह आक्रोश संपूर्ण चिकित्सा समुदाय के लिए सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सुधारों की तत्काल जरूरत प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed