फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cancer patients treated at AIIMS Jhajjar will be able to get treatment at the Civil Hospital.

Gurugram News: एम्स झज्जर में उपचारित कैंसर मरीज नागरिक अस्पताल में करा सकेंगे इलाज

Wed, 31 Dec 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients treated at AIIMS Jhajjar will be able to get treatment at the Civil Hospital.
कैंसर डे केयर सेंटर जनवरी 2026 से होगा शुरू, झज्जर की टीम करेंगी वार्ड का निरीक्षण
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब नौ साल बाद यहां कैंसर डे केयर सेंटर की शुरुआत जनवरी 2026 में होने जा रही है। सेंटर की शुरुआत से पहले झज्जर से विशेष कैंसर की टीम अस्पताल में बनाए गए कैंसर वार्ड की निरीक्षण करेगी।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के दो डॉक्टरों को कैंसर उपचार की विशेष ट्रेनिंग के लिए झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर इंस्टीट्यूट भेजा था। इसके पूरा होने के बाद अस्पताल में कैंसर ओपीडी संचालित होगी। अस्पताल के पहले तल पर छह बेड का डे केयर कैंसर सेंटर मरीजों के लिए बनाया गया है। सेंटर में शाम चार बजे तक इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

------
पहली कीमोथैरेपी झज्जर में अनिवार्य
नागरिक अस्पताल में बने डे केयर सेंटर में केवल उन्हीं मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी, जिनका उपचार एम्स झज्जर में चल रहा है। अन्य किसी अस्पताल से रेफर होकर आए मरीजों को यहां डे केयर की सुविधा नहीं मिलेगी। कैंसर मरीजों की पहली कीमोथैरेपी अनिवार्य रूप से एम्स झज्जर में ही होगी। इसके बाद कैंसर के अन्य चरणों का इलाज नागरिक अस्पताल स्थित डे केयर सेंटर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जाना पड़ता है दिल्ली एम्स या रोहतक पीजीआई

अभी तक अस्पताल में कैंसर मरीजों को केवल जांच की सुविधा मिल रही है। फरवरी 2024 में यहां हिस्टोपैथोलॉजी लैब स्थापित हुई, जहां बायोप्सी व ऊतक जांच के जरिये कैंसर की पुष्टि की जाती है। इस लैब में त्वचा, यकृत, गुर्दे सहित अन्य अंगों के ऊतक जांचे जाते हैं। वर्तमान में कैंसर की पुष्टि होने पर मरीजों को रोहतक पीजीआई या दिल्ली रेफर करना पड़ता है। अस्पताल में हर माह करीब 10 से 15 नए कैंसर मरीजों की पहचान करता है, जिनमें ब्रेस्ट कैंसर और मुंह के कैंसर के मामले अधिक होते हैं। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को बाहर दौड़ने से राहत मिलेगी।


------
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते तक डे केयर सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। इस सेंटर में केवल उन्हीं मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी, जो एम्स झज्जर से रेफर होकर आए होंगे। इसका उद्देश्य कैंसर मरीजों को इलाज के दौरान बेहतर, सुलभ और निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।-- डाॅ. लोकवीर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सेक्टर-10

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed