{"_id":"6aa14f068655fb13fe0102c4","slug":"canal-water-reaches-sector-72-boosting-station-supply-to-start-soon-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100504-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंचा नहरी पानी, जल्द शुरू होगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंचा नहरी पानी, जल्द शुरू होगी सप्लाई
विज्ञापन
मुख्य पाइपलाइन का ट्रायल पूरा, ग्वाल पहाड़ी और सेक्टरों में पानी की आपूर्ति करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चंदू बुढ़ेरा नहरी पानी शोधन संयंत्र से सेक्टर-72 स्थित बूस्टिंग स्टेशन तक पानी पहुंच गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने करीब 18 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन का ट्रायल पूरा कर लिया है। अब बूस्टिंग स्टेशन के टैंक की सफाई और वितरण नेटवर्क की जांच के बाद इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यहीं से ग्वाल पहाड़ी बूस्टिंग स्टेशन को भी पानी की आपूर्ति की जानी है।
जीएमडीए सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन को शुरू करने की तैयारी में कई माह से लगा हुआ है। इसके लिए द्वारका एक्सप्रेसवे से पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बाद पानी को सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक लाने के लिए काम मई से चल रहा था। करीब दस साल पहले बिछाई गई इस पाइपलाइन के पूरी तरह उपयोग में नहीं आने के कारण सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन को शुरू करने में लगातार दिक्कत आ रही थी। पाइपलाइन में कई जगह लीकेज मिलने से काम में देरी हो रही थी। सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पानी लाने में तीन दर्जन से ज्यादा लीकेज को ठीक कराया गया है। सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन के चालू होने से सेक्टर 57 से 80 तक 23 सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि मास्टर लाइन कई साल पहले डाली गई थी। ऐसे में पहले पूरी लाइन की जांच पूरी हो चुकी है। बूस्टिंग स्टेशन की मशीनरी की जांच और टैंक की सफाई कराई जानी है। यहां पर चार अंडर ग्राउंड वाटर टैंक, पंप हाउस, सम्प, क्लोरीनेशन रूम, टोनर, शेड, बाउंड्री वॉल, वॉच टावर, 2 स्टाफ क्वार्टर और प्रयोगशाला कार्यालय का निर्माण कराया गया है। इसे चालू होने के बाद सेक्टर-57 से 80 तक के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति मजबूत होगी। अभी इन क्षेत्रों में मुख्य रूप से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके शुरू होने से सेक्टर-51 स्टेशन पर दबाव भी कम होगा। हालांकि अभी बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टरों में पानी सप्लाई करने की चुनौती है। आउटलेट में भी लीकेज समेत अन्य समस्या आ सकती है।